समस्त जिलाधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कृपया ध्यान दें-
कृपया संलग्न शासनादेश का अवलोकन करने का कष्ट करें ।
अवगत कराना है कि बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनकी दक्षताओं को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के दृष्टिगत 100 दिन का विशेष अभियान " प्रेरणा ज्ञानोत्सव" आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए "Key Highlights " निम्नवत हैं -
![]() |
1. SOP के अनुसार विद्यालयों का पुनः संचालन।
2. प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन के अंतर्गत समृद्ध हस्तपुस्तिका द्वारा कक्षा संचालन एवं Endline Assessment
3. शिक्षा चौपाल का आयोजन , जिसमें चर्चा के बिन्दु निम्नवत होंगे-
▪️प्रेरणा लक्ष्य
▪️प्रेरणा लक्ष्य एवं प्रेरणा तालिका
▪️मॉड्यूल्स पर चर्चा
▪️सहज पुस्तिका
▪️संदर्शिका
▪️गणित किट
▪️शिक्षक डायरी
▪️प्रिंटरिच मैटेरियल्स
▪️समृद्ध मॉड्यूल्स
▪️पाठ योजना
▪️पुस्तकालय
▪️रिपोर्ट कार्ड
▪️बाल संसद
▪️विद्यालय प्रबन्ध समिति
▪️शैक्षणिक अवधि का पुनर्निर्धारण
▪️दीक्षा एवं रीड अलोंग एप
▪️व्हाट्सएप क्लासेज
▪️दूरदर्शन पर शैक्षणिक कार्यक्रमों का प्रसारण
▪️शिक्षक संकुल
▪️सहयोगात्मक पर्यवेक्षण
▪️प्री-प्राइमरी
▪️NCERT पाठ्यक्रम
▪️शारदा प्रणाली
▪️समावेशी शिक्षा
▪️स्मार्ट क्लास का संचालन
अतः उपर्युक्त गतिविधियों एवं परिवर्तित कक्षा कक्ष के स्वरूप से अभिभावकों को अवगत कराया जाए तथा बच्चों के गृह कार्य में शैक्षणिक कार्यों में प्रतिभागी बनाने के लिए उन्हें निरंतर प्रेरित किया जाए। प्रेरणा ज्ञानोत्सव कैंपेन को सफल एवं जन आंदोलन बनाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं ए आर पी/एस आर जी द्वारा विशेष प्रयास सुनिश्चित किया जाए।
आज्ञा से,
महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश
Click here for Official letter - प्रेरणा ज्ञानोत्सव आदेश


0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.