SHIKSHAK OF U.P

header ads

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के संबंध में आदेश दिनांक 01/08/2023

 प्रेषक,

शिक्षा निदेशक (बेसिक).

उ०प्र० लखनऊ।

सेवा में,

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी.

समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।

विषय: उत्तर प्रदेश के कक्षा 5 से 12 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नैतिक शिक्षा के अंतर्गत भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 में पूर्ण भागीदारी के संबंध में।

महोदय,


उपर्युक्त विषयक गायत्री शान्तिकुन्ज, हरिद्वार के पत्र दिनांक 05.04.2023 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश के कक्षा 5 से 12 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को नैतिक शिक्षण के अन्तर्गत मानवीय मूल्यों एवं सांस्कृतिक सचेतना के विकास के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर 'भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को निर्धारित की गई है।


अतएव इस संबंध में मुझे आपसे यह कहने का निदेश हुआ है कि विद्यालय स्तर पर दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल आयोजन एवं उक्त परीक्षा में विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु जनपद के समस्त विद्यालयों को अपने स्तर से निर्देशित करने का कष्ट करें।


संलग्नक-उक्तवत् ।

गणेश कुमार

संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक)

कृते शिक्षा निदेशक (बेसिक) उत्तर प्रदेश, लखनऊ

आदेश देखे

Bhartiya sanskriti gyan pariksha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ