SHIKSHAK OF U.P

header ads

अन्तःजनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सत्यापन एवं शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा जोड़ा (Pair) बनाये जाने के सम्बन्ध में आदेश दिनांक 20/08/2023

 प्रेषक,


सचिव,


उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज


सेवा में


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश


पत्रांकः 0o/24092-256/2023-24 दिनांक 20-8-2023 विषय:- उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अन्तःजनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सत्यापन एवं शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा जोड़ा (Pair) बनाये जाने के सम्बन्ध में।


महोदय,


कृपया उपर्युक्त उपर्युक्त विषयक बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्रांक बे०शि०प० 23233-23312 / 2023-24 दिनांक 14.08.2023 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा उ०प्र०. बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण प्रकिया के अन्तर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पत्र को सबमिट (Accept) तथा निरस्त (Reject) किये जाने की कार्यवाही दिनांक 17.08.2023 के मध्यरात्रि तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु समय सीमा में दिनांक 19.08.2023 के मध्य रात्रि तक की वृद्धि की गयी थी।


अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के सम्बन्ध में शिक्षक एवं शिक्षिका जिसके साथ अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण किया जाना है उस शिक्षक एवं शिक्षिका का रजिस्ट्रेशन नम्बर डालने के उपरान्त शिक्षक / शिक्षिका जिसके साथ अन्त जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण किया जाना है के मोबाइल नम्बर पर One Time Password (OTP). SENDER ID: BBPRYJ, TEMPLATE:Your OTP to access Online inter/intra district mutual transfer portal is ****. It will be valid for 5 minutes. प्राप्त होगा। शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा सम्बन्धित शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ One Time Password (OTP) सांझा


(Share) किया जायेगा जिसे निर्धारित स्थान पर भरे जाने के उपरान्त एक दूसरे शिक्षक एवं शिक्षिका का


आवेदन पत्र अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु मान्य होगा। शिक्षक एवं शिक्षिका द्वारा अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण हेतु जोड़ा (Pair) बनाने की कार्यवाही दिनांक 22.08.2023 से दिनांक 27.08.2023 की मध्यरात्रि तक की जायेगी। कृपया उपरोक्तानुसार अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Order regarding Intra district mutual transfer


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ