सेवा में,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
समस्त जनपद।
महोदय,
निपुण भारत
कृपया राज्य परियोजना कार्यालय के पत्र संख्या-1842 दिनांक 12.05.2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा प्रत्येक माह के चतुर्थ सोमवार को जिला समन्वयक (बा०शि०) की समीक्षा बैठक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं, जिसके क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के सुव्यवस्थित संचालन एवं बालिका शिक्षा की समस्त गतिविधियों की समीक्षा किये जाने हेतु दिनांक 28.08.2023 को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की
जानी है। बैठक हेतु एजेण्डा बिन्दु निम्नवत् है:- 1. केजीबीवी के उच्चीकरण के प्रति निर्माण कार्यों की प्रगति, भवन हैण्ड ओवर व संचालन की स्थिति ।
2. अनारम्भ निर्माण की स्थिति । 3. सत्र 2023-24 में कक्षा 9 से 12 तक संचालित के०जी०बी०वी० में बालिकाओं का शत-प्रतिशत् नामांकन,
फर्नीचर एवं समस्त संसाधनों की उचित व्यवस्था, कक्षाओं का नियमित संचालन । 4. अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष मदवार व्यय की समीक्षा तथा प्रबन्ध पोर्टल पर अपलोड किया जाना।
5. स्किल डेवलपमेंट के अन्तर्गत 56 के०जी०बी०वी० में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण की समीक्षा । 6. के.जी.बी.वी. में कक्षावार एवं श्रेणीवार नामांकन की संख्या।
7. के. जीबीवी में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बालिकाओं का नामांकन कराते हुये आधार से लिंक कराये जाने की स्थिति।
8. खाद्यान्न टेण्डर
।
। 9. खान एकेडमी पर गणित विषय के अभ्यास सत्रों हेतु नियमित सहभागिता एवं सभी छात्राओं का रजिस्ट्रेशन
10. प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं एवं स्टाफ की उपस्थिति । 11. आई0आई०टी० गांधीनगर द्वारा आयोजित क्यूरियॉसिटी प्रोग्राम के अन्तर्गत उपलब्ध कराये जा रहे साप्ताहिक
वीडियोज तथा सत्रों में बालिकाओं की शत-प्रतिशत् सहभागिता ।
12. एक शब्द एक सूत्र ।
13. अवस्थापना सुविधा-विद्युत कनेक्शन, फर्नीचर, किचन इक्युपमेन्ट, बिस्तर, शौचालय क्रियाशील, आर०ओ०,
सी०सी०टी०वी० एवं अन्य अवस्थापनाओं की स्थिति । 14. कार्मिकों के चयन / पदस्थापन की स्थिति ।
15. ना० उच्च न्यायालय के समक्ष लम्बित वादों में प्रतिशपथ पत्र दाखिल कराये जाने की स्थिति ।
16. उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा के०जी०बी०बी० में मीना मंच के गठन की प्रगति ।
17. प्राथमिक विद्यालयों में बाल संसद के गठन की प्रगति । 18. रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत कराये जा रहे प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण की समीक्षा ।
19. सेल्फ एस्टीम के अंतर्गत जनपदों को वर्ष 2022-23 में प्रेषित धनराशि के उपभोग की समीक्षा । 20. वर्ष 2023-24 में स्वीकृत इंसीनरेटर के निर्माण पर चर्चा।
अतः निर्देशित किया जाता है कि उपर्युक्त एजेण्डानुसार समस्त सूचनाओं/ अभिलेखों सहित जिला समन्वयक ( बालिका शिक्षा) का दिनांक 28.08.2023 प्रातः 10:00 बजे कार्यालय शिक्षा निदेशक (बेसिक) लखनऊ के सभागार में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराया जाना सुनिश्चित करें।
(मधुसूदन हुल्गी)
अपर राज्य परियोजना निदेशक
आदेश देखे
![]() |
| जिला समन्वयक मीटिंग |


0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.