SHIKSHAK OF U.P

header ads

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति व अन्य लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में आदेश दिनांक 28/08/2023

 प्रेषक,

महानिदेशक

स्कूल शिक्षा, उoप्रo.

लखनऊ।


सेवा में,

सचिव,

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद,

प्रयागराज।

महोदय,

उपरोक्त विषयक बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक / शिक्षिकाओं के सम्बन्ध में निम्नलिखित बिन्दुओं पर समीक्षा हेतु राज्य परियोजना कार्यालय में प्रथम तल पर स्थित सभागार में दिनांक 30 अगस्त, 2023 को अपराह्न 2.00 बजे से समीक्षा बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है-

1. अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण उपरान्त ऑनलाइन विद्यालय आवंटन ।

2. अन्तर्जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण

3. अन्तः जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण ।

4. शिक्षकों की पदोन्नति ।

5. निलम्बन के बाद बहाली के लिए ऑनलाइन विद्यालय आवंटन साफ्टवेयर ।

6. मानव सम्पदा पोर्टल के एरियर माड्यूल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की स्थित । 7. मतृक आश्रित नियुक्ति माड्यूल पर प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण की स्थित ।

8. बिड संo - GEM/2023/8/3556070 के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत हेतु बिड पत्रावली की उपलब्धता । अतः कृपया अपनी टीम के साथ सुसंगत सूचनाओं सहित प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

आदेश देखें -

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति व अन्य लम्बित प्रकरणों के सम्बन्ध में



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ