सूच्य है कि मानव सम्पदा पोर्टल से लीव माडूल्य के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में अवकाश प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। कतिपय प्रकरणों में संज्ञानित हुआ है कि कर्मियों द्वारा अवकाश स्वीकृति आदेश में कूट रचना करते हुए विद्यालय को उपलब्ध कराकर कर्मी विद्यालय से अनुपस्थित रहते है। उक्त स्थिति किसी भी रूप में स्वीकार योग्य नहीं है आवश्यक है कि अवकाश प्रकरणों के निस्तारण तथा स्वीकृत अवकाशों के अनुश्रवण हेतु प्रभावी व्यवस्था अपनायी जाये।
![]() |
| Manav sampada all issue resolve |
इस सम्बन्ध में निर्देशित किया जाता है कि अवकाश प्रकरणों जिनको कि खण्ड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निस्तारित किया जाना है, सीधे खण्ड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन न किया जाये। अर्थात् समस्त अवकाश प्रकरण सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित किये जायें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से निस्तारित होने वाले प्रकरणों को प्रधानाध्यापक तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाये। उक्त के अतिरिक्त विद्यालय में अवकाश का विवरण उपस्थिति पंजिका में अंकित करने से पूर्व सम्बन्धित अंकनकर्ता का यह दायित्व होगा कि वह अवकाश पर जाने वाले कर्मी के सम्बन्ध में अवकाश स्वीकृति की अपने स्तर से पुष्टि अनिवार्य रूप से कर लें।
भवदीय
(विजय किरन आनन्द ) महानिदेशक स्कूल शिक्षा


0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.