सेवा में
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी / प्रभारी समस्त जनपद उ०प्र० ।
विषय: वित्तीय वर्ष 2023-24 में शिक्षामित्र एवं अनुदेशक मानदेय, स्पेशल एजुकेटर्स मानदेय, बी०आर०सी० स्टाफ के मानदेय का भुगतान किये जाने के सम्बंध में ।
महोदय,
उपर्युक्त विषयक, आप अवगत ही हैं कि राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा आपको विभिन्न पी०ए०बी०. द्वारा अनुमोदित गतिविधियों हेतु धनराशियों की लिमिट जारी की गयी थी। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा पी०एफ०एम०एस० पोर्टल के माध्यम से एवं व्यय के सम्बंध में आपके कार्यालय द्वारा प्रेषित सूचना की समीक्षा करने पर ज्ञात हुआ कि अधिक मात्रा में धनराशि व्यय करने हेतु अवशेष है।
अतः संलग्न विवरण के अनुसार शिक्षामित्र एवं अनुदेशक मानदेय (माह जुलाई 2023) स्पेशल एजूकेटर्स मानदेय ( माह जुलाई व अगस्त 2023), बी०आर०सी० स्टाफ के मानदेय (माह मई एवं जून 2023 )का भुगतान जनपद स्तर पर उपलब्ध लिमिट से किये जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि जनपद स्तर पर उपलब्ध अवशेष लिमिट से उक्त कर्मियों का मानदेय का भुगतान दिनांक 25 अगस्त, 2023 तक करते हुए, निम्न प्रारूप पर सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा वित्तीय प्रगति एवं भौतिक प्रगति प्रबन्ध पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
विजय किरन आनन्द - राज्य परियोजना निदेशक
आदेश देखे -
![]() |
| Order for payment of Mandey |

.jpg)



0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.