SHIKSHAK OF U.P

header ads

मानव संपदा पोर्टल पर राज्य कर्मचारियों द्वारा नियमानुसार चल-अचल सम्पति का विवरण दर्ज किये जाने के संबंध में आदेश दिनांक 18/08/2023

आप अवगत हैं कि राज्य कर्मचारियों को ससमय सुरक्षित त्वरित तथा पारदर्शी सेवायें प्रदान करने के संबंध में एन0आई0सी0 द्वारा विकसित मानव पोर्टल पर दिनांक 01 अक्टूबर, 2023 से सरकारी सेवकों के सेवा संबंधी कार्य किये जाने के निर्देश शासन संख्या-7/2023/293/ सामान्य / सैंतालीस का-4-2023 दिनांक 03 अगस्त, 2023 द्वारा दिये गये हैं। 

2.इस संबंध में मुझे यह कहने निदेश हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम-24 के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर दिनांक 31.12.2023 तक अपनी चल एवं अचल सम्पति का विवरण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दिया जाए।


3- कृपया अपने अधीनस्थ अधिकारियों/ कार्यालयों को उपरोक्तानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुये यह भी अवगत कराया जाए कि पोर्टल पर दिनांक 31.12.2023 तक चल एवं अचल सम्पत्ति का विवरण प्रस्तुत न किया जाना प्रतिकूल रूप में लिया जायेगा तथा इस संबंध में दिनांक 01.01.2024 एवं उसके पश्चात होने वाली विभागीय चयन समितियों की बैठकों में इस तथ्य का संज्ञान लेते हुये, ऐसे कार्मिकों द्वारा जब तक अपनी चल एवं अचल संपति का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत नहीं किया जायेगा तब तक उनकी पदोन्नति के प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा।


कृपया उपरोक्तानुसार समस्त परिधिगत अधिकारियों को निर्देशित करने का कष्ट करें

दुर्गा शंकर मिश्र मुख्य सचिव

मानव संपदा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ