SHIKSHAK OF U.P

header ads

समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के प्रधानाध्यापकों तथा समस्त शिक्षक संकुल की यू-डायस + 2022-23 में पी०जी०आई० इंडीकेटर्स सम्बन्धी बिन्दुओं को भरने सम्बन्धी यू-ट्यूब कार्यशाला में प्रतिभाग किये जाने के सम्बन्ध में आदेश दिनाँक 17/08/2023

 


आप अवगत है कि यू डायस+ 2022-23 का डाटा आप द्वारा तीन मॉड्यूल यथा स्टूडेण्ट प्रोफाइल एण्ड फैसिलिटी मॉडयूल टीचर मॉड्यूल एवं स्टूडेण्ट प्रोफाइल में अंकित किया गया है। आप अवगत हैं कि यू डायस + 2022-23 के डाटा पर ही पी०जी०आई 2022-23 की रैंकिंग शीघ्र जारी होने वाली है। राज्य स्तर पर समीक्षा में पाया गया है कि यू डायस के डाटा में कतिपय त्रुटियाँ / कमियाँ हैं, जिन्हें त्वरित रूप से त्रुटिरहित किये जाने के लिए भारत सरकार से विशेष अनुरोध कर यू डायस पोर्टल को पुनः खुलवाया गया है। आप जनपद में संचालित समस्त प्रकार के विद्यालयों के डाटा में वांछित संशोधन कर सकते हैं। अतः आपके जनपद में संचालित विद्यालयों में जिन बिन्दुओं की सूचना त्रुटिपूर्ण अंकित की गयी है अथवा नहीं अंकित की गयी है, उसे त्रुटिरहित अंकित किये जाने हेतु एक अतिआवश्यक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनाँक 19.08.2023 को 12:30 बजे से ऑनलाइन यू-ट्यूब के माध्यम से किया जायेगा, जिससे कि आपके द्वारा उक्त कार्य कुशलतापूर्वक समयबद्ध रूप से किया जा सके।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 19.08.2023 को अपरान्ह 12:30 बजे से आयोजित होने वाली यू-ट्यूब उन्मुखकीरण कार्यशाला में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त एस०आर०जी० / ए०आर०पी०, समस्त शिक्षक संकुल, जिला समन्वयक (एम०आई०एस० ई०एम०आई०एस० इंचार्ज, सहित) विकास खण्ड स्तर पर यू-डायस का कार्य देख रहे कमियों के साथ-साथ समस्त विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के प्रधानाध्यापकों को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। यू-ट्यूब उन्मुखीकरण कार्यशाला हेतु लिंक निम्नवत् है:-


Click for YouTube season

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ