प्रेषक,
शिक्षा निदेशक (बेसिक).
उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
सेवा में,
1-मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) समस्त मण्डल, उत्तर प्रदेश ।
2- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
समस्त जनपद, उत्तर प्रदेश।
विषय:- शैक्षिक सत्र 2023-24 में विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक बालक / बालिकाओं के खेलकूद कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक निदेशालय पत्रांक संख्या: शि०नि० (बे०) / खेल / 5095551212 / 2022-23 दिनांक: 28-12-2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो शैक्षिक सत्र 2023-24 में विद्यालय स्तर से प्रदेश स्तर तक बालक / बालिकाओं के खेलकूद कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के आयोजन के सम्बन्ध में है जिसके अनुपालन में परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जा रहीं होगीं।
उपर्युक्त के क्रम में शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र खेल प्रकोष्ठ / 1448-1640 / 2023-24 दिनांक 17-08-2023 (छायाप्रति संलग्न) का अवलोकन करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए स्पोर्टस फॉर स्कूल कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का वार्षिक खेल कार्यक्रम / प्रदेशीय प्रतियोगिता की तिथि जारी की गयी है जिसके अनुसार कतिपय खेलों यथा कुश्ती, हैण्डबाल आदि की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन माह सितम्बर में किया जा रहा है।
उक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
गणेश कुमार
संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक)
शिक्षा निदेशक (बेसिक), उ०प्र०
निशातगंज, लखनऊ
आदेश देखे
![]() |
| खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में आदेश |


0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.