SHIKSHAK OF U.P

header ads

अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अन्तर्गत स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका के विद्यालय आवंटन के सम्बन्ध में आदेश दिनांक 05/09/2023

 प्रेषक,

सचिव,

उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद 

प्रयागराज।

सेवा में,

समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,

उ0प्र0 लखनऊ।

विषय:- अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया के अन्तर्गत स्थानान्तरित शिक्षक एवं शिक्षिका के विद्यालय आवंटन के सम्बन्ध में।


महोदय,


कृपया उपर्युक्त विषयक इस कार्यालय के पत्र संख्या - बे0शि0प0 / 22188-342 / 2023-24 दिनांक 04.08.2023 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया 2023-24 के अन्तर्गत स्थानान्तरित शिक्षक / शिक्षिका के विद्यालय आवंटन के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश दिये गये है। विद्यालय आवंटन की कार्यवाही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन सम्पादित की जायेगी।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लॉगिन पर प्रदर्शित शिक्षक / शिक्षिका एवं विद्यालयों की सूची के अनुसार विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की जायेगी। विद्यालयों की सूची में किसी प्रकार की विसंगति पाये जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संशोधनोपरान्त त्रुटिरहित सूची के क्रम में निम्न समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी-

आदेश

अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण विद्यालय आवंटन 13 से 16 तक


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ