SHIKSHAK OF U.P

header ads

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर निरीक्षण के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ का प्रशंसनीय आदेश

 अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण / भ्रमण के समय कतिपय निरीक्षणकर्ताओं यथा - BEO / DC / SRG / ARP आदि के द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर विद्यालय के अभिलेख आदि का परीक्षण किया जाता हैं। यह स्थिति किसी भी दृष्टि से स्वीकार्य नहीं है एवं सर्वथा अनुचित है तथा प्रधानाध्यापकों के सम्मान के विरुद्ध है।


अतः उक्त के दृष्टिगत समस्त सम्बन्धित को निर्देशित किया जाता है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों के निरीक्षण के समय उक्त का विशेष ध्यान रखें। यदि भविष्य में किसी भी माध्यम से ऐसी स्थिति अधोहस्ताक्षरी के संज्ञान में आती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही सम्पादित की जायेगी ।

Order BSA Aligarh

प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठकर निरीक्षण के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ का प्रशंसनीय आदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ