SHIKSHAK OF U.P

header ads

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "Eco clubs for Mission LiFE" की गतिविधियों के संचालन के सम्बन्ध में आदेश दिनांक 24/05/2024

 ईको क्लब' के माध्यम से छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही 'पीयर लर्निंग' करते हुये एक-दूसरे को सकारात्मक रूप से लाभान्वित कर सकते हैं और अपने माता-पिता, आस-पड़ोस एवम् समुदाय को स्वस्थ पर्यावरणीय व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए जागरूक कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उक्त संदर्भित पत्र में सुझाव दिया गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में "Eco clubs for Mission LiFE" थीम पर समर कैम्प आयोजित किये जायें। तत्क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर 01 सप्ताह तक आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का उल्लेख भी किया गया है। उक्त के दृष्टिगत दिनांक 05 से 11 जून, 2024 तक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिक्षकों द्वारा समर कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं। तत्संबंधी विवरण संलग्न है।


समर कैम्प को लोकप्रिय बनाने के लिये वाद-विवाद, पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें प्रसिद्ध पर्यावरणविदों एवं इस क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर स्वैच्छिक संगठनों से यथावश्यक सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), समस्त मण्डल एवं श्री सचिन कुमार (मो0नं0 9628430914) गुणवत्ता यूनिट, समग्र शिक्षा को नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। उक्त सम्बन्ध में आयोजित गतिविधियों की सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध करायी जाये -यहां क्लिक करे



World environment day 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ