आदेश देखे
![]() |
| 12460 teachers recruitment letter |
12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में माननीय उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील संख्या 613/2018 मोहित कुमार द्विवेदी बनाम राम जनक मौर्या व अन्य तथा अन्य सम्बद्ध विशेष अपील में पारित आदेश दिनांक 31.10.2023 के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्रांक बे०शि०प०/35686-968/2023-24 दिनांक 24.12.2023 द्वारा जनपद स्तर पर दिनांक 29.12.2023 को अभिलेखों के परीक्षण की कार्यवाही के उपरान्त अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों को दिनांक 30.12.2023 एवं पत्रांक बे०शि०प० /37760-38034/2023-24 दिनांक 03.01.2024 द्वारा दिनांक 05.01.2024 को शैक्षिक एवं प्रशिक्षण अभिलेखों के परीक्षण की कार्यवाही के उपरान्त अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों को दिनांक 07.01.2024 को नियुक्ति पत्र निर्गत किये जाने की कार्यवाही की गयी है|
उक्त के सम्बन्ध में आपको निर्देशित किया जाता है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित उपरोक्त आदेश दिनांक 15.05.2024 के अनुपालन में दिनांक 30.12.2023 एवं दिनांक 07.01.2024 को नियुक्त अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र उ०प्र० लखनऊ के माध्यम से ऑनलाइन विद्यालय आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
कृपया उक्त के सम्बन्ध में अग्रतर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें


0 टिप्पणियाँ
please do not comment spam or abusing words.